अभिनेता अरुण वर्मा का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभिनेता अरुण वर्मा का निधन



जाने -माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता अरुण वर्मा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुण वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार की सुबह भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है।

फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने अरुण वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा-'मेरे शुरुआती संघर्ष के दिनों के साथी, श्री अरुण वर्मा के आज भोर में निधन का समाचार हृदय को व्यथित कर गया ,शोकाकुल हूँ , विश्वास नहीं हो पा रहा, दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना करता हूँ । ओम् शांति!'

अरुण वर्मा अभिनय जगत का एक जाना माना नाम थे। फिल्म/टीवी और रंगमंच के अलावा कविताओं में बराबर की पकड़ रखने वाले अरुण वर्मा प्रसिद्ध रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य रह चुके हैं। बव कारंत से रंगमंच की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। अरुण वर्मा के अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म डकैत से हुई थी। जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अरुण 'हिना', 'खलनायक', 'प्रेम ग्रंथ', 'नायक', 'मुझसे शादी करोगी', 'हीरोपंती' आदि कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आये । अरुण वर्मा का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें