राज्यों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त 47,541 करोड़ रुपये देगा वित्त मंत्रालय - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राज्यों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त 47,541 करोड़ रुपये देगा वित्त मंत्रालय



-वित्त मंत्री ने राज्यों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त जारी करने को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार राज्यों को उनके कर की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये जारी करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे मंजूरी दे दी है। इसी के साथ इस महीने राज्यों को कुल 95,082 करोड़ रुपये मिलेंगे। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय ने जारी बयान में कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये जारी करने पर मुहर लगा दी है। इस लिहाज से राज्यों को जनवरी 2022 के महीने में कुल 95,082 करोड़ रुपये की रकम मिल रही है। राज्यों को जारी यह किस्त जनवरी, 2022 के लिए नियमित हस्तांतरण के अतिरिक्त है। केंद्र सरकार ने इसे भी जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यों को जनवरी, 2022 में कुल 95,082 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी, जो उनकी पात्रता से करीब दोगुनी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 22 नवंबर, 2021 को राज्यों को 47,541 करोड़ रुपये की कर की पहली अग्रिम किस्त जारी की थी। केंद्र की ओर से दूसरी अग्रिम किस्त जारी होने के साथ ही राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत 90,082 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम मिलगी, जो जनवरी 2022 तक जारी की जाने वाली राशि के अतिरिक्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें