गुवाहाटी। कैबिनेट के बैठक में लिये गये निर्णय के संबंध में राज्य के जनसंपर्क विभाग आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा है कि मुख्यमंत्री के काफिला जाने पर प्रशासन अधिकतम दो मिनट के लिए सार्वजनिक यातायात रोक सकता है। वहीं अन्य मंत्रियों के काफिले के गुजरने पर सार्वजनिक वाहनों को रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
असम सरकार की कैबिनेट की हुई बैठक के फैसले के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले के जाने पर प्रशासन या पुलिस केवल दो मिनट के लिए सार्वजनिक वाहनों को रोक पाएगी। मुख्यमंत्री के काफिले के जाने पर आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दूसरी ओर, असम सरकार के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता पीयूष हजारिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री के अलावा जब अन्य मंत्रियों का काफिला जाएगा तो कोई सार्वजनिक यातायात नहीं रोका जा सकता है।
मंत्री ने यह स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री का काफिला मुख्यमंत्री की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिए गुजरेगा तो ही प्रशासन अधिकतम दो मिनट के लिए सार्वजनिक वाहनों को तभी रोक पाएगा। अन्य मंत्रियों के काफिले के जाने के दौरान सार्वजनिक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें