मदन सिंघल
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रीनलैंड सिलचर ने विकलांग बच्चों के लिए बने एरा आमदेर के बच्चों को मिठाई और फल बांटे। क्लब पूर्व अध्यक्ष और क्लब सचिव रोटेरियन डॉ प्रोसेनजीत घोष की उदारता के लिए आभारी है क्योंकि उन्होंने पूरी परियोजना को प्रायोजित किया है। पूर्व अध्यक्ष प्रोसेनजीत घोष, एन आईडब्ल्यू अंकू अंकिता घोष, चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन आशिम भट्टाचार्जी, अध्यक्ष नामित रोटेरियन बिस्वजीत बानिक उपस्थित थे। एरा से अमादर उपाध्यक्ष बिमलेंदु दास, संयुक्त सचिव तंड्रा दत्तगुप्ता मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर क्लब के सदस्यों ने गृह प्राधिकार और बच्चों के साथ कुछ पल बिताए। ऐरा आमदेर के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया तथा भविष्य में भी आने तथा ऐसा करने का आग्रह किया।डा घोष ने खुशी जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से अपने मांगलिक कार्य बच्चों के साथ मनाने से सकुन मिलता है इसलिए मै सदैव तत्पर रहता हूँ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें