अमीनगांव में प्रधानमंत्री निश्चित नियोग योजना पर जागरूकता कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अमीनगांव में प्रधानमंत्री निश्चित नियोग योजना पर जागरूकता कार्यक्रम




अरुणा अग्रवाल


रंगिया। देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कामरूप जिला के अमीनगांव में उद्योगीकरण पाम के प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री निश्चित नियोग योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्रालय और खादी एवं ग्रामीण उद्योग विभाग द्वारा आयोजित भारत सरकार की ध्वजावाहक योजना के इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षण केंद्र के परियोजना प्रबंधक काजल कुमार सहाय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 से भी अधिक युवक और युवतियों ने भाग लिया। इस मौके पर खादी एवं ग्रामीण उद्योग विभाग के संचालक सुकोमल देब, उद्योग विभाग के सम्प्रसारन अधिकारी बिस्वजीत चौधुरी, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के सहकारी संचालक एस एस पाल, असम खादी बोर्ड के अधिकारी सुब्रतो गोगोई, मुख्य प्रबंधक पलाश भौमिक सहित बहुत से अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान खादी और ग्रामीण उद्योग विभाग के राज्य संचालक सुकोमल देब ने युवा उद्यमियों तथा युवक एवं युवतियों को विभिन्न योजनाओं के अलावा खादी एवं ग्रामीण विभाग की विभिन्न योजनाओं और रृन लेने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को नौकरी का मोह छोड़कर कर उद्योग के जरिये अपने साथ समाज तथा देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की अपील करते हुये इक्षुक युवक- युवतियों को भारत सरकार के खादी एवं ग्रामीण उद्योग विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने को कहा। उन्होंने बताया कि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत सरकारी सहायता प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री निश्चित नियोग योजना के लाभार्थी तथा सफल उद्योगी कंकन दास भी उपस्थित थे इस मौके पर उन्होंने उपस्थित युवक एवं युवतियों को अपनी सफलता की कहानी साझा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें