अंजनी कुमार जाजोदिया
अग्रवाल युवा परिषद, बरपेटा रोड शाखा की तरफ से रविवार दिनांक 30 जनवरी 2022 को मोइनामाथा गांव के 184 नो: मोइनामाथा एल. पी स्कूल एंव बारापेटा गांव के घनाशक्ति एल .पी स्कूल में कपड़े वितरण का कार्यक्रम श्री बिनीत हरलालका के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम करने का उद्दश्य था की वहां गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से लड़ने के लिए गर्म कपड़े, कम्बल और खाद्य सामग्री से उनकी सहायता की जाए। शाखा ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को यह सहयता उपलब्ध करवाई जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरष सभी वर्ग के लोग थे। और यह कार्यक्रम कराने में वहां के स्थानीय निवासी एंव वी.सी.डी.सी के उप सभापति श्री नवोजित दास ने हमारा भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में हमें समाज एंव शाखा सदस्यों से बहुत सहयोग मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अमित खेमका, सचिव अमित अग्रवाल, शाखा सदस्य आशीष अग्रवाल एंव आशीष बगड़िया ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस तरह के सराहनीय कार्यों के लिए शाखा की खूब प्रसंशा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष बिनीत हरलालका ने कहा की आप लोगों के सहयोग से हम आज के कार्येक्रम को सफल बना सके और कहा आगे भी हम इस तरह मानव सेवा के कार्य करते रहेंगे वहां पर उपस्थित स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। इस की जानकारी जन संपर्क अधिकारी ने दी|







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें