अंतर्राजीय सौहार्द के लिए सरकार को आगे आना चाहिए -बीबीएवाईएस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंतर्राजीय सौहार्द के लिए सरकार को आगे आना चाहिए -बीबीएवाईएस



दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर संचालित बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ के असम नर्थ ईस्ट प्रतिनिधि मण्डल ने असम सरकार एटीडीसीएल के चेयरमैन ऋतुप्रण बरुआ से मुलाक़ात की। यात्रा संघ के असम नर्थ ईस्ट रीज़न के अधक्ष प्रहलाद कुमार अग्रवाल की अगुआई में उपधायक्ष राज स्वामी, संयोजक रवि मल, महासचिव शंकर सिंह, सचिव विशाल धनुका, संयुक्त सचिव दिनेश गोयनका, प्रचार सचिव मंटू चौरसिया के साथ साथ असम नर्थ ईस्ट रीज़न के कार्यकरणी सदस्य ने यात्रा संघ के कार्य से ऋतुपर्ण बरुआ को अवगत कराया एवं ज्ञापन सौंपा। संस्था के असम नर्थ ईस्ट रीज़न के अधक्ष प्रहलाद कुमार अग्रवाल और महासचिव शंकर सिंह ने बताया की केंद्रीय कार्यकरणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल और संयोजक धनंजय कुमार सिंह के दिशानिर्देश के अनुसार हमलोग देश के बाकी हिस्सा को असम से जोड़ने के लिए यह सरकारी प्रयास कर रहे है। एटीडीसीएल के चेयरमैन ऋतुप्रण ने भी असवासन दिया और कहा की यात्रा संघ अच्छा काम कर रहा और हमारा प्रयास रहेगा की असम में भी संथा अपने कार्यो के अनुरूप असम सहित पूरे नर्थ ईस्ट में काम करे । प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा की यात्रा संघ 2006 से कार्य कर रहा है, पिछले वर्ष से ही हम लोग असम सहित पूरे नर्थ ईस्ट में यात्रा संघ का प्रचार प्रसार शुरू किया है। महासचिव शंकर सिंह ने बताया की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ सावन के पावन महीने में बाबा अमरनाथ चट्टानी के अलावा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जैसलमेर राजस्थान की यात्रा, अंडमान निकोबार सेलुलर जेल की यात्रा, मोरंग की यात्रा कर सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करता है। आभार प्रकट करता है। वही शहीदी दिवस के अवसर पर देश के जवानो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करता है । प्रह्लाद अग्रवाल और शंकर सिंह ने बताया की यात्रा संघ का प्रयास है की यात्रा के माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच आपसी संबंध बढ़ेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें