शिलचर समृद्धि शाखा ने गरीबों में कंबल वितरित किये - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलचर समृद्धि शाखा ने गरीबों में कंबल वितरित किये




मदन सिंघल

गुरुवार और एकादशी, साथ में मकर सक्रांति का पावन अवसर । इस दिन दान का विशेष महत्व है और इस दिन दान अवश्य करना चाहिए। यही सोचकर मारवाड़ी युवा मंच  सिलचर समृद्धि की सदस्याओं ने शिलचर मेडिकल  कालेज के पास भैरव बाड़ी जगह में जाकर  गांव के 71 लोगों को कंबल और मौजे उपहार स्वरूप भेंट करके आयी । यहां  साथ रहा एक ' संस्था युथ अगेंस्ट सोसल इल्विस ( यासी)के अध्यक्ष  संजीव राय और उनके सहकर्मी लोगों के निर्देशन पर वितरण किया गया। उनके मार्गदर्श से हमने यह जगह चुनी जहां वाकई में जरूरतमंद लोगों की भीड़ लगी थी। गांव के लोगों की सेवा भावना  देखने लायक थी ।  सिलचर समृद्धि ऐसे लोगों की बहुत बहुत कद्र करती है जो सेवा करने वाले लोगों की सहायता करें। सिलचर समृद्धि से उपस्थित थी अध्यक्षा मधु पारख, सचिव श्वेता सराओगी, संयोजिका दीपमाला दफ्तरी, शाखा के सदस्य गण मनक सुराणा, विशाखा भूरा, गट्टू सुराणा, श्रुति अग्रवाल  उपस्थित थी। अध्यक्षा मधु पारख  ने बताया कि उन्हें आगे भी ऐसे ही प्रोजेक्ट करने है जहां जरूरतमंदों की कमी पूर्ति हो और उनके घर में खुशहाली आ सके । कोराना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें