इटानगर 36 घंटा बंद के दौरान 50 से अधिक बंद समर्थक हिरासत में लिये गये - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इटानगर 36 घंटा बंद के दौरान 50 से अधिक बंद समर्थक हिरासत में लिये गये



इटानगर। अखिल निशी युथ संघ (अन्या) द्वारा 36 घंटा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर बंद के पहले दिन में आज 50 से अधिक बंद समर्थकों पुलिस ने हिरासत में लिया है।


अन्या ने अरुणाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए पद से इस्तीफा देने मांग करते हुए आज 36 घंटा राजधानी बंद का आह्वान किया था। राजधानी प्रशासन ने बंद को अवैध घोषित करते हुए किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दिया था।

राजधानी इटानगर के उपायुक्त तालो पोतोम ने आज मीडिया को बताया कि जिस दिन अन्या ने राजधानी बंद की घोषणा का आह्वान किया था उसी दिन से पुलिस उनकी तालाशी करना शुरू कर दिया था। अब तक 50 से भी अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन लोगों से जिला प्रशासन पूछताछ के बाद ही निर्णय लेगा कि उन्हें जेल भेजा जाए या रिहा किया जाए।

राज्य में बंद संस्कृति को समाप्त करने को लेकर सरकार और जिला प्रशासन काम कर रहा। राज्य की जनता इस बंद संस्कृति को जड़ से समाप्त करना चाहती है। गत 12 जनवरी से कई अधिकारी इसके लिए काम कर रहे हैं, ताकि इस बंद के दौरान किसी का भी जान-मान का नुकसान ना हो। बंद बिना किसी भी परेशानी के शांतिपूर्वक चल रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताया है कि बंद शांतिपूर्वक रहे, इसके लिए प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी से मुश्तैद है।

उल्लेखनीय है कि 36 घंटा राजधनी बंद का पहला दिन शांतिपूर्वक बीत गया है। पुलिस, मीडिया, मजिस्टेट आदि के वाहनों के अलावा राजधानी सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं चला, सभी स्कूल, सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहे और राजधानी क्षेत्र के जगह-जगह में सुरक्षा बल तैनत किया गया था। आम जनता को भी सड़क पर घूमने की अनुमती नहीं दे रही है। वहीं राजधानी प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को भी बंद दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें