ब्रेथ एनीलाईजर और कैमरे से आतंकित शराबी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ब्रेथ एनीलाईजर और कैमरे से आतंकित शराबी


दयानंद सिंह

मोरानहाट। मुख्यमंत्री डा. हिमंतविश्व शर्मा द्वारा बार बार 2021 के अंतिम दिन और 2022के पहले दिन को दुर्घटना मुक्त करने की घोषणा का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। पुलिस वाले शाम 7बजे के बाद सड़क पर तैनात हो जाती है।हेलमेट, मास्क ,सीट बेल्ट की जांच के बाद शुरू होती है ब्रेथ एनिलाईजर का प्रयोग।इसे देखते ही बाईक और वाहन चालकों के होश उड़ने लगते हैं।दूसरी ओर पत्रकारों के कैमरे में सारी हालत कैद हो रही होती है।अच्छे-अच्छे लोग कैमरे और ब्रेथ एनिलाईजर के जाल मे फंसने पर बहाने बनाते नजर आते हैं।जितना पुलिस पुछती है उससे ज्यादा पत्रकार प्रश्नों की बौछार करते हैं।कुछ शराबियों ने कहा कि पुलिस पुछती है, चालान काटती है ,यह समझ में आता है लेकिन पत्रकारों की नियुक्ति सरकार ने नहीं की है।वास्तव में कैमरे में कैद शराबियों के नाटक जनता तक तेजी से भायरल हो रही है और उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पुलिस नकेल कसने मे सफल रही है।दुर्घटना रहित दिन बितने पर पुलिस भी चैन ले पायी है।लोग चैन से नववर्ष मना रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें