गुवाहाटी। लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) के संस्थापक सदस्य जयप्रकाश गोयनका के गुवाहाटी गौशाला का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए गौशाला प्रांगण में सम्मान सत्र का आयोजन किया गया। परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष रामअवतार भरतिया ने इस अवसर पर कहा कि जयप्रकाश गोयनका एक कर्मठ समाज सेवी व्यक्ति है। इनका जितना सम्मान किया जाए वह कम है। इनका पुर्वोत्तर की सम्मानित संस्था गुवाहाटी गौशाला के निर्विरोध अध्यक्ष पद पर आसीन होना लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के लिए गर्व की बात है। परिषद के अध्यक्ष विनोद जसरासरिया ने अपने संबोधन में गोयनका को गौशाला अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामना देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में गौशाला का चहुंमुखी विकास हो यही कामना करते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष रामअवतार भरतिया ने श्री गोयनका को फुलाम गमछा और परिषद के अध्यक्ष विनोद जसरासरीया ने उन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष श्री गोयनका ने अपने संबोधन में कहा कि गोशाला के कुछ नए प्रकल्प जल्द ही शुरू किए जाएंगे। नए प्रकल्पो के लिए दानदाताओं से आग्रह भी आ रहा है। आम जनता के लिए पंचकर्म उपचार के लिए निशुल्क सलाह देने का कार्य भी शुरू करने का प्रस्ताव है। गोयनका ने आगे कहा कि गुवाहाटी गौशाला को भारत में सर्वश्रेष्ठ गौशाला बनाने के लिए वे भरपूर कोशिश करेंगे। इस अवसर पर परिषद के सचिव रतन खाखोलिया, किशन लोहिया, विशाल भातरा, सुशील व्यास, दिलीप जालान, महेंद्र अग्रवाल, डीपी मीमानी ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन संपत मिश्र ने किया।
!->
Home
Unlabelled
लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने गौशाला अध्यक्ष का सम्मान किया
लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने गौशाला अध्यक्ष का सम्मान किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें