गुवाहाटी। पूरे असम को 31 दिसम्बर की रात दुर्घटना मुक्त बनाने के मद्देनजर साहसिक कदम उठाने के लिए पूरी दुनिया ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी है। वर्ष के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने पुलिस और सुरक्षाबलों का हौसला बढ़ाते हुए अभूतपूर्व कदम उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के इन कदमों के कारण देश की मीडिया के साथ पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। असम प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री को इस तरह के उठाए गये शानदार कदम के लिए बधाई दी है।
प्रदेश भाजपा ने कहा है कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे लोकप्रिय सामाजिक माध्यम के प्लेटफार्म पर डॉ. सरमा की व्यपक सराहना की गयी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा उत्तराखंड भ्रमण समाप्त कर 31 दिसम्बर की रात करीब नौ बजे नई दिल्ली से गुवाहाटी के बोरझार स्थित गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां से गुवाहाटी के ट्रैफिक व्यवस्था की स्वयं निगरानी करने के लिए सड़क पर खड़े हो गए थे।
डॉ सरमा की इस गतिविधियों के बारे में जब वीडियो और मीडिया के जरिए सूचनाएं वायरल हुई तो इसको लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि केवल मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के मजबूत कदम के कारण ही कुछ महीने के बाद असम के लोगों को दुर्घटना मुक्त 31 दिसम्बर की रात को बिताने का मौका मिला।
प्रवक्ता शर्मा ने कहा है कि 31 दिसम्बर की रात 10 बजे के बाद राजधानी दिल्ली में दो सौ से अधिक सड़क हादसे होने के साथ एक शिशु सहित एक दंपत्ति और 12 लोग दुर्घटना में अपने जान गंवा दिये थे। करीब 370 घायल लोगों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की बात विभिन्न मीडिया के द्वारा सामने आई हैं। शराब पीने वाले लोगों को सुरक्षा देने के लिए दिल्ली पुलिस ने रात नौ बाजे के बाद कनॉट प्लेस की सभी सड़कें यातायात के लिए बंद कर दिया था। इसके साथ ही 15 प्रमुख सड़कों पर भी रात 11 बजे यातायात बंद कर दिया गया था। फिर भी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के नेतृत्व में असम पुलिस द्वारा उठाये गये कदम के कारण राजधानी गुवाहाटी समेत पूरे राज्य में किसी प्रकार के सड़क हादसे नहीं हुए हैं।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें