सी पी एल सीजन थ्री का चयन शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सी पी एल सीजन थ्री का चयन शिविर



अमित नागोरी

गोलाघाट अग्रवाल युवा सभा के सौजन्य से सी पी एल सीजन थ्री का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन स्थली के खेल मैदान मे चल रहा है ।

इस मौके पर एच पी ग्रुप के वारियर्स ने ऋषभ अग्रवाल के 30 रन की मदद से 8 ओवर में 70 रन बनाए । वही जवाब में सुरेश लड्ढा और अरविंद बावरी के ग्लेडियेटर्स ने अजय बजाज 14 रन और दो विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन से मैच को 6.4 ओवर में जीत लिया ।

दूसरे मैच में मनीष अग्रवाल, बिकाश बावरी और अजय ढंढारिया के नाइट्स ने मैन ऑफ दी मैच अभिनव अग्रवाल के 71 रन की मदद से 8 ओवर में 100 रन बनाए । वही फ्रेंड्स ग्रुप के स्ट्राइकर 61 रन पर ढेर हो गयी ।

तीसरे मैच में पवन तोदी और अमित तोदी के एक्सपेंडेबल्स ने मैन ऑफ दी मैच सौरभ बिन्नानी के 44 रन की मदद से 8 ओवर में 93 रन बनाए । जवाब में जालान ग्रुप के डेयरडेविल्स 31 रन पर ढेर हो गयी ।

चौथे मैच में मुकेश पटवारी और रितेश मोदी के ट्रांसफॉर्मर ने सुधाकर अग्रवाल के 61 रन की मदद से 101 रन बनाए । जिसे मनीष पोद्दार और राहुल ढंढारिया के स्टनर ने मैन ऑफ दी मैच राहुल ढंढारिया के 43 रन की मदद से 7.1 ओवर में जीत लिया ।

पांचवा मुकाबला मनोज शर्मा, नवीन शर्मा और राजीव सिंघानिया के टर्मिनेटर ने गोपाल लदर के 31 रन की मदद से 65 रन बनाए । वही अमित अग्रवाल, संतोष कोठारी, लाला बहेती और मुकेश सोमानी एवेंजर्स ने राहुल अग्रवाल 26 और कपिल लड्ढा के 14 रन और 2 विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन से 6.3 ओवर में बना लिया ।

अमित अग्रवाल, संतोष कोठारी, लाला बहेती और मुकेश सोमानी एवेंजर्स ने 8 ओवर में यश अग्रवाल 34 और राहुल अग्रवाल के 24 रन की मदद से 75 रन बनाए । वही फ्रेंड्स ग्रुप के स्ट्राइकर ने 8 ओवर में 61 रन बनाए । राहुल अग्रवाल मैन आफ दी मैच रहे ।

पवन तोदी और अमित तोदी के एक्सपेंडेबल्स ने मैन ऑफ दी मैच सौरभ बिन्नानी के 54 रन की मदद से 8 ओवर में 81 रन बनाए । वही मनीष पोद्दार और राहुल ढंढारिया के स्टनर ने 66 रन बनाए ।

अंपायर के रूप में सुजीत जैन और उनके सहयोगी रहे । वही ई सकोरिंग यश शर्मा और हर्ष बिन्नानी ने किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें