-पांडु -मालीगांव में वृक्षारोपण एवं स्वच्छ भारत अभियान जारी
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री एवं जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की 53वीं जयंती के मद्देनजर गुवाहाटी के मालीगांव इलाके में तीन दिवसीय स्वच्छ भारत, वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के दूसरे दिन सोमवार को वृहत्तर पांडु-मालीगांव इलाके के लोगों में व्यापक उत्साह है। रविवार से वृहत्तर पांडु-मालीगांव इलाके में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मुख्यमंत्री की जयंती मनायी जा रही है। जिसका समापन एक फरवरी को होगा।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह पांडु-मालीगांव के विभिन्न इलाके में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। साथ ही पांडु से आदाबारी तक के विभिन्न स्थानों पर वृक्षा रोपण किया गया।
मुख्यमंत्री की जयंती के अवसर पर पांडु, मालीगांव, आदाबाड़ी इलाके को विभिन्न रंगीन लाइट, बैनर, पोस्टर आदि के जरिए बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इलाके के अनेक युवक-युवतियों ने प्रतियोगिता के दौरान डॉ. सरमा का चित्र बनाया।
एक फरवरी को पांडु में दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरित किया जाएगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। शाम को पांडु रेस्ट कैंप कालीबारी में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. सरमा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों के साथ चर्चा भी करेंगे। जिसकों लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम का समापन आदाबारी स्थित अटल उद्यान में किया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें