मदन सिंघल
शिलचर में मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने ध्वाजारोहण किया तथा परेड में सलामी ली। असम सरकार द्वारा किए गए जन कल्याण के कार्यों का सिलसिलेवार ब्यौरा देने के केंद्रीय सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सर्व प्रथम गांधी बाग में महात्मा गांधी एवं शहीद वेदी पर जिला उपायुक्त किर्थी जल्ली एवं पुलिस अधीक्षक रमन दीप कौर तथा स्थानीय नेताओं के साथ माल्यार्पण किया। कोराना महामारी के कारण संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले मंत्री अशोक सिंघल के आगमन की सूचना थी लेकिन नहीं आने के कारण मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने आकर संक्षिप्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा वापस गोहाटी चले गए। शिलचर में जगह जगह ध्वाजारोहण किया गया तथा जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए गए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें