तेयुप शिलचर ने चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेयुप शिलचर ने चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की




मदन सिंघल

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद सिलचर के तत्वाधान में ज्ञानशाला, तेरापंथ किशोर मंडल व तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा आयोजित की बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 74 बच्चों ने तीन श्रेणियों में भाग लिया। बच्चों ने अपने विचारों को बहुत ही सुंदरता पूर्वक चित्र द्वारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री मूलचंद जी बैद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 3 से 6 साल आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार गरिमा चोपड़ा, द्वितीय पुरस्कार हृदयांस जैन, तृतीय पुरस्कार इशू बैद को मिला। 7 से 12 साल आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार सोमिल शेट्टी, द्वितीय पुरस्कार प्राची बैद, तृतीय पुरस्कार प्राची सेठिया को मिला। 13 से 16 साल आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार ऋषि बागरा, द्वितीय पुरस्कार डोयल नाहर, तृतीय पुरस्कार खुशबू खटोल को मिला। शान सांड को टीचर्स चॉइस पुरस्कार मिला। इस कार्यक्रम के जज थे सुप्रसिद्ध आर्ट टीचर अजय दे एवं अभिजीत गोटानी। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति जय बरड़ीया, पूनम चंद जी मालू, पान मल जी चोपड़ा, धर्मचंद जी रांका, गुलाब चंद जी भूरा , झंवरलाल जी चोपड़ा, ललित जी गुलेछा, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम सुराणा एवं ज्ञान शाला की प्रशिक्षिकाये भी उपस्थित थी और बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज कुमार नाहर ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया एवं बच्चों को गणतंत्र दिवस की विशेषताएं बताई। परिषद सदस्य अशोक मरोटी (ABTYP सदस्य), महावीर प्रसाद बैद, जयंत चौपड़ा, ललित बैद, दीपक रांका, पंकज मालू, अमित सांड, जयदीप बैद ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में अपनी सेवाएं प्रदान की। तेरापंथ कन्या मंडल की सदस्या कोमल डागा, प्रांजल बरडिया, दिव्या चौरड़िया ने भी प्रोग्राम को सुचारू रूप से चलाने में अपनी सेवाएं दी। इस कार्यक्रम के संयोजक थे ललित कुमार बैद उन्होंने सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सबका आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं बच्चों ने राष्ट्रगान का संगान कर कार्यक्रम का समापन किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें