कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल



दयानंद सिंह

मोरानहाट । एक ओर शासक दल आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारी कर रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भाजपा मे शामिल हो रहे हैं।मोरान क्षेत्र के करीब सौ से ज्यादा कार्यकर्ता विधायक चक्रधर गोगोई की उपस्थिति में भाजपा मे शामिल हुए।कई पंचायतों के वार्ड पार्षद और पंंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं। वास्तव में चुनाव के पहले कांग्रेस के नेता दिखाई नहीं देते।साधारण कांग्रेस का कार्यकर्ता विपत्ति के समय नेताजी की बाट जोहते रह जाता है मगर नेताजी या उनके परिवार का सदस्य सुध भी नहीं लेता।वास्तव में जब से कांग्रेस नेता पवन सिंह घाटवार ने मोरान को अलविदा कहा तब से मोरान मे कांग्रेस कार्यकर्ता अनाथ सा हो गए हैं।भाजपा वाले इसका लाभ उठा रहे हैं।एच भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि प्रत्येक पंंचायत से हर रोज कांग्रेसी भाजपा मे शामिल हो रहे हैं।

1 टिप्पणी:

  1. राईजप्लस लाइभ भविष्य का द्योतक है, अर्थात डिजिटल मिडिया ही समाचार का प्रमुख मंच होगा जहाँ आसानी से विश्व के हर कोने का समाचार उपलब्ध होगा।मेरी ओर से शुभकामनाएं। दयानंद सिंह, मोरानहाट ०९-०१-२०२२

    जवाब देंहटाएं

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें