अमित नागोरी
गोलाघाट जिले में पुनः कोरोना के मामले बढ़ने से खतरे की घण्टी बजने लग गयी है । आज पुनः 32 कोरोना के मामलों से जिले में सक्रिय मामले 133 हो गये है । इनमे बोकाखात से 11 , शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल के 8 , मिसामरा के 1 , मोरंगी 1 , सरूपठार से 4 , सरिंगिया 4 और के बी आली से 2 , नर्सिंग होम के 21 मामले है । वही स्थानीय लोग में अभी भी बिन्दास रवैया देखा जा रहा है और मास्क आदि बिना पहन कर घूमते देखा जा रहा है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें