सी पी एल  सीजन थ्री का चयन शिविर  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सी पी एल  सीजन थ्री का चयन शिविर 



अमित नागोरी

गोलाघाट अग्रवाल  युवा सभा के सौजन्य से सी पी एल  सीजन थ्री का आयोजन 30 जनवरी से स्थानीय अग्रसेन भवन स्थली के खेल मैदान मे करने का निर्णय लिया गया । इस मौके पर खिलाड़ियों का चयन शिविर का आयोजन नेटा कार्यालय के सभागृह में आयोजित किया । इस मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने अग्रसेन भगवान और लक्ष्मी माता के फोटो के आगे दीप प्रज्वलन किया । इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चांडक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनका अभिनन्दन किया गया ।  ततपश्चात अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल , न्यायाधीश विनोद कुमार चांडक , सुजीत जैन , अनूप अग्रवाल , हर्षित खेतान , रोहित बाइसिया को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया । आयोजन समिति की और से अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और सुमित लडिया ने सभी का स्वागत किया । कार्यक्रम का पूर्व संचालन अमित अग्रवाल ने किया । 


श्री चांडक ने अपने वक्तव्य में सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और खेल भावना से खेलने का सुझाव दिया । चयन शिविर कार्यक्रम का संचालन सुजीत जैन ने किया । चयन कार्यक्रम बड़े ही भव्य तरीके से हुआ ।  सौरभ बिन्नानी , विवेक बिन्नानी , उदित सहल सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अधिकतम पॉइंट में चुने गए । इस मौके पर आठ से नो  खिलाड़ी युक्त दस टीम बनाये गए । इनमे पवन तोदी और अमित तोदी के एक्सपेंडेबल्स ; मनोज शर्मा, नवीन शर्मा और राजीव सिंघानिया के  टर्मिनेटर ; मनीष पोद्दार और राहुल ढंढारिया के स्टनर ; मुकेश पटवारी और रितेश मोदी के ट्रांसफॉर्मर ; मनीष अग्रवाल, बिकाश बावरी और अजय ढंढारिया के नाइट्स ;  जालान ग्रुप के डेयरडेविल्स ; एच पी ग्रुप के वारियर्स ; फ्रेंड्स ग्रुप के स्ट्राइकर ; अमित अग्रवाल, संतोष कोठारी, लाला बहेती और मुकेश सोमानी एवेंजर्स ; सुरेश लड्ढा और अरविंद बावरी के ग्लेडियेटर्स टीम है । आईकॉन प्लेयर्स में क्रमशः यश शर्मा , मनोज शर्मा , हर्ष बिन्नानी , अमन अग्रवाल , अभिनव अग्रवाल , अवनीश अग्रवाल , विशाल बिन्नानी , विवेक मालानी  , रोहित लदर , सुनील लाहोटी कप्तानी करते नजर आएंगे । कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल ,  पवन नावका , प्रदीप अग्रवाला , नमिता जालान , विशाल जालान के साथ प्रायोजक , खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन अग्रवाल युवा सभा के सचिव अभिषेक जगनानी ने किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें