दयानंद सिंह
मोरानहाट। सेपन-सुनपुरा मुख्य मार्ग पर नंगलामारा स्थित दिसांग नदी का पुराना पुल का एक अंश 15जनवरी को धंस गया था।जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप्प हो गया था। लोगों को सेपन से नाजिरा या शिमलगुड़ी जाने के लिए सोनारी या शिवसागर होकर जाना पड़ता था।माहमारा के विधायक और असम सरकार के केबिनेट मंत्री जोगेन मोहन ने लोगों को जल्द यातायात की व्यवस्था का आश्वासन दिया था।कल मंत्री मोहन ने पुल के धंसे हुए भाग पर बांस का चाचाली बनवाया तथा लोगों के आने-जाने के लिए सड़क खोल दिया।उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को जल्द से नये पुल बनाने के लिए खाका तैयार करने का निर्देश दिया गया है।मुख्यमंत्री ने भी घटना की जानकारी ली तथा सड़क निर्माण मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दिया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें