-कांग्रेस दूसरे स्थान पर
गुवाहाटी। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने 22 सदस्यीय ठेंगाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव में अकेले ही बहुमत प्राप्त कर लिया है। बावजूद भाजपा गठबंधन में असम गण परिषद (अगप) भी शामिल है। भाजपा ने अकेले 14 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि अगप ने 3, कांग्रेस ने 4 और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। इस तरह से भाजपा के पास अगप समेत बहुमत की संख्या 17 है।
असम के चार जिलों में फैले ठेंगाल कछारी स्वायत्त परिषद के कुल 22 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव 20 जनवरी को हुआ था। मतगणना सोमवार की सुबह से आरंभ हुआ था। अंतिम परिणाम देर से सामने आये। नतीजों के अनुसार भाजपा ने परिषद में बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी ने लखीमपुर और गोलाघाट जिलों के साथ-साथ तिताबर उपखंडों में बहुमत हासिल किया। भाजपा-गठबंधन के उम्मीदवार ने डिब्रूगढ़ जिला में एकमात्र ठेंगाल कछारी स्वायत्त परिषद ठेंगाल 22वें मरबिल निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। लखीमपुर जिला के पांच में से चार निर्वाचन क्षेत्रों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। जबकि, भाजपा गठबंधन में शामिल अगप ने एक निर्वाचन क्षेत्र जीता है। गोलाघाट जिला में 5 क्षेत्रों में से भाजपा गठबंधन ने 2, अगप ने एक और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।
तीताबार के 10 परिषदीय क्षेत्रों की छह निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और एक निर्वाचन क्षेत्र में अगप ने जीत हासिल की। दूसरी ओर 2 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया और एक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें