संदीप अग्रवाल
डिब्रूगढ़ के खलिहामारी अंचल स्थित शहर के अन्यतम शिक्षानुष्ठान डॉ रोहिनीकांत बरुआ लॉ कॉलेज के प्रेक्षागृह में फ्रेशमैन सोशल एवं फेयरवेल कार्यक्रम " अनाजोरी 2022 " का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी बिरमीवाल के साथ ही उसके पुत्र नवीन बिरमीवाल के अलावा महाविद्यालय की अध्यक्ष गौतमी दत्त बोरा, उपाध्यक्ष सुदेव चंद्र गोस्वामी व वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार अग्रवाला उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल को अध्यक्ष गौतमी दत्त बोरा ने फुलाम गमछा, झापी व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के उपाध्यक्ष सुदेव चंद्र गोस्वामी ने श्री बिरमीवाल की धर्मपत्नी पुष्पा देवी बिरमीवाल व उसके पुत्र नवीन बिरमीवाल को फुलाम गमछा प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार अग्रवाला ने श्री बिरमीवाल की जीवनी व सामाजिक कार्यो के संदर्भ में संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई | महाविद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक गीत , दिहानाम आदि की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी | कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही आत्माराम बिरमीवाल ने लॉ की पढ़ाई करने की इक्छुक आर्थिक रूप से कमजोर एक विद्यार्थी के आगामी 3 साल तक उक्त महाविद्यालय में पढ़ने से लेकर उसके रहन सहन आदि के सम्पूर्ण खर्च की भी जिम्मेदारी ली एवं उन्होंने भविष्य में भी उनके द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग की बात कही |







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें