डॉ. सरमा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार पर साधा निशाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डॉ. सरमा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार पर साधा निशाना


-सारे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग


गुवाहाटी। पंजाब के हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक को लेकर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को रोकना चिंताजनक है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता करना गंभीर है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

दूसरे ट्वीट में डॉ. सरमा ने कहा है कि प्रधानमंत्री पंजाब के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।आज की घटना से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस विकास को रोकना चाहती है। साथ ही इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का कुछ भी नहीं बोलना, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती राज्य में मामले को और भी बदतर बना देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें