रंगिया: आज प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: आज प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची



अरुणा अग्रवाल


महकमाधिपति तथा जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रकाशित की गयी सूची

रंगिया के महकमाधिपति कार्यालय के सभागार में जिला चुनाव अधिकारी तथा रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल (भा. प्र. से.) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन जिला के अंतर्गत 56 नम्बर कमलपुर और 57 नंबर रंगिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची तालिका - 2022 की अंतिम सूची प्रकाशित की। इस अवसर पर रंगिया महकमा की निर्वाचन अधिकारी डॉ नीलहरित कौशिक, महकमा के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा सहित महकमा के बहुत से अधिकारी और कर्मचारी और विभिन्न संबाद माध्यम के स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे। मतदाताओं की आज प्रकाशित सूची के अनुसार, रंगिया जिला निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3,77,285 है, जिसमें 1,90,583 पुरुष मतदाताओं के अलावा 1,86,702 महिला मतदाता हैं। मालूम हो कि गत महीने प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिला के अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की कुल संख्या 375246 थी। जिसमें आज जारी की गई अंतिम मतदाता सूची-2022 में कुल 3227 नए मतदाता शामिल हुए हैं। वहीं इसबार निर्वाचन जिला में कुल 1188 लोगों को आवेदन के आधार पर सूची से हटाया गया है। तथा कुल 1470 लोगों के नामों में सुधार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें