गुवाहाटी। देश के अन्य राज्यों के साथ ही असम में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में आईआईटी गुवाहाटी के 50 से अधिक विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित ज्यादातर विद्यार्थी अन्य राज्य से आने वाले हैं। आईआईटी गुवाहाटी के प्रवेश और निकास पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं कोरोन संक्रमित पाए गए विद्यार्थियों के लिए एकांत कक्ष बनाया गया है। आईआईटी के कई अधिकारी, कर्मचारी, प्रोफेसरों के भी कोरोना संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते आईआईटी गुवाहाटी में सनसनी व्याप्त है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें