जोरहाट (असम)। जोरहाट जिले के सिमसीमिया इलाके के सरदार अली के समीप खेतों के बीच से गुजरने वाली ओएनजीसी की पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने रविवार को बताया कि खबर मिलते ही मौके पर पहुंची ओएनजीसी की अग्निशमन टीम ने पाइपलाइन में लगी आग को समय रहते बुझा दिया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ओएनजीसी पाइपलाइन से तेल चोरी करते समय पाइप में आग लगी होगी। जोरहाट जिला के पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें