अरुणा अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर कामरूप जिला, अनुसूचित जाति मोर्चा की "जिला कार्यकारिणी की बैठक" 10 जनवरी , सोमवार को रंगिया स्थित जिला भाजपा के मुख्य कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीक दास ने ध्वजारोहण के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उक्त कार्यकारिणी बैठक में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर कामरूप जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य और जिला मोर्चा के अंतर्गत सभी मंडलों के अध्यक्ष और मुख्य सचिव उपस्थित थे। वही बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे मोर्चा के राज्य प्रभारी रामेश्वर बनिया, अनुसूचित जाति उन्नयन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नीलकांत दास, ओबीसी उन्नयन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष निरंजन पटवारी, प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य सुबल पाल, भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के उपाध्यक्ष भवेश डेका, भाजपा रंगिया नगर मंडल की अध्यक्ष दीप्ति लहकर सहित भाजपा उत्तर कामरूप जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मोर्चा के मुख्य सचिव दयाल सूत्रधर द्वारा किया गया। मालूम हो कि यह जिला अनुसूचित मोर्चा की नई समिति के गठन के बाद पहली बैठक है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें