अमित नागोरी
ठेंगाल कछारी स्वायत शाषित परिषद के चुनावों के मतदान हेतु गोलाघाट जिला के गोलाघाट महकमा के चार क्षेत्रो और धनश्री महकमा के एक क्षेत्र के लिए हाल ही में मतदान सम्पन्न हुआ । गोलाघाट अनुमंडल के चारों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गोलाघाट के सरकारी बेजबरुवा हायर सेकेंडरी स्कूल में कल 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जाएगी । इस दौरान जिला प्रशासन ने सभी सुचारू व्यवस्था कर लिए है । गोलाघाट अनुमंडल के ठेंगाल कमरगांव निर्वाचन क्षेत्र के लिए 5 टेबलों में और अन्य तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीन टेबल में मतगणना की जाएगी । हर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन राउंड में वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक टेबल में एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक होगा।
ज्ञातव्य हो गोलाघाट जिले के 5 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में
11 नम्बर थेंगाल कमरगांव में 58.66 ,
12 नम्बर गेलाबिल में 77.71
13 नम्बर काछमरी 75.57
14 नम्बर साउदंग पथार में 77.43
15 नम्बर साउदंग पथार दोयांग में 77.37 % मतदाान हुुुआ था ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें