अमित नागोरी
माहेश्वरी महिला संगठन गोलाघाट शाखा के द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी शनिवार को गोलाघाट बेंगेनाखोवा के रूप नगर निवासी एक जरूरतमंद परिवार की कन्या स्वर्गीय फटिक दास तथा सरस्वती दास की पुत्री माया दास के शादी के लिए आवश्यक सामग्री तथा नकद रुपये प्रदान किये । संगठन के सदस्यों के द्वारा 5100 रुपए की नगद धनराशि के साथ एक लड़की की शादी में जरूरत की सारी सामग्रियां में साड़ी ,सलवार सूट, लड़का और लड़की की स्वेटर, शॉल, चप्पल,रसोई में जरूरत के बर्तन ,स्टील के फिल्टर, सीलिंग फैन और भी सामग्रियां लड़की के घर जाकर देकर आए। इस कार्य में संगठन के सचिव विमला काबरा, उपाध्यक्षा कुसुम बजाज, संगठन की कार्यकारिणी सदस्य अहिल्या मल, गायत्री बाहेती, सरला कोठारी ,सुमन लधर और सरोज बाहेती उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें