अमित नागोरी
गोलाघाट जिले में पुनः कोरोना के मामले बढ़ने से खतरे की घण्टी बजने लगे गयी है । आज पुनः 342 कोरोना के मामलों से जिले में सक्रिय मामले 1307 हो गये है । इस दौरान के बी अली से 53 , बोकाखात से 111 , शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल के 66 , मिसामरा के 49 , मोरंगी 19 , सरूपठार से 22 , सरिंगिया से 22 मामले की खबर है । 2 माइक्रो काँटेन्मेंट ज़ोन भी सक्रिय है । वही स्थानीय लोग में अभी भी बिन्दास रवैया देखा जा रहा है और मास्क आदि बिना पहन कर घूमते देखा जा रहा है । स्थानीय लोग प्रशासन के ढिलाई की वजह से कोरोना के बढ़ते मामले को हल्के में ले रहे है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें