शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिलचर मेडिकल एवं अवि में करेंगे उदघाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिलचर मेडिकल एवं अवि में करेंगे उदघाटन




मदन सिंघल

असम के मुख्यमंत्री डा हिम्मत बिश्व शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे के कार्यक्रम के साथ सिलचर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे सिलचर मेडिकल कॉलेज के कैथलैब और डॉक्टरों के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।  मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर बाद सिलचर में जिलाधिकारी के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों के समीक्षा समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा सर्किट हाउस में पार्टी की बैठक करेंगे और अतिथियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय से लौटते समय भाजपा नेता किरीती  पुरकायस्थ के लिंक रोड स्थित घर में जाएंगे। शाम को पूर्व राज्यसभा सदस्य कर्णेंदु भट्टाचार्य से उनके कछार हाई स्कूल स्थित आवास पर मिलने जाएंगे।  शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल भी सिलचर आ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें