ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पोस्टपोन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पोस्टपोन



दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ग्रैमी अवॉर्ड्स की ऑर्गनाइजिंग कमेटी द रिकॉर्डिंग एकेडमी' ने स्टेटमेंट जारी कर दी है।

स्टेटमेंट में कहा गया है कि- स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, शहर और राज्य के अधिकारियों, कलाकारों, सोसाइटी और कई सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो को पोस्टपोन कर दिया है। स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि संगीत जगत के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, लाइव ऑडियंस और हमारे शो को तैयार करने के लिए मेहनत करने वाले सैकड़ों लोग हमारी प्राथमिकता है। हम संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए एक्साइटेड हैं। जल्द ही इस जश्न की नई डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी।

बता दें कि इस इवेंट का आयोजन इसी साल 31 जनवरी को होना था। लेकिन अब कोरोना मामलों के चलते इसे पोस्टपोन करना पड़ रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें