दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान थाना प्रभारी दीन नाथ मीली को मोरान आए लगभग तीन साल होने को है।उनके सभी सहयोगियों का तबादला हो गया तथा वे भी एक दो दिनों में नये कर्तव्य स्थान जोगीघोपा जाने वाले हैं।कोरोना काल मे आम जनता, प्रसाशन और संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।मोरान प्रेस क्लब ने थाने में मीली का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया तथा पद्दोन्नति मिलने पर बधाई दी।मीली ने मोरान के पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा की।इस अवसर पर क्लब के मुख्य सलाहकार सुभीत क्षेत्री, सभापति दयानंद सिंह, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी ,संगठन सचिव स्वप्निल देउरी और अंशुमान साहु उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें