हर्षोल्लास से जागीरोड गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु गोविंद जी की जयंती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हर्षोल्लास से जागीरोड गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु गोविंद जी की जयंती



मोरीगांव। मोरीगांव जिला के जागीरोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी हर्षोल्लास के साथ रविवार को गुरु गोविंद जी की जयंती मनायी गयी। जागीरोड गुरुद्वारा साहब के सचिव सोनू सिंह छाबड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोविंद जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरु गोविंद जी की 355वीं जयंती के अवसर पर जागीरोड गुरुद्वारा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिलाग के लवप्रीत ने गुरुद्वारा में पहुंच कर अपनी टीम के साथ कीर्तन गाया। कीर्तन पर गुरुद्वारा में मौजूद भक्तों ने ध्यानपूर्वक सुना। गुरु गोविंद सिंह जी की 355वीं जयंती के अवसर पर गुवाहाटी और नगांव से भी काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें