कोलकाता। आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसी क्रम में कोलकाता के रेड रोड स्थित नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित कीं। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक मूर्ति बनाकर नेताजी को आदर नहीं दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जनवरी से 30 जनवरी तक स्वाधीनता संग्रामियों के लिए पुष्पांजलि कार्यक्रम राज्य भर में चलाया जाएगा। इसके बाद 15 से 21 अगस्त तक किसी कार्यक्रम को दोहराया जाएगा। ताम्रलिप्त सरकार के लिए तमलुक में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही महिला स्वाधीनता संग्रामियों को लेकर एक पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक मूर्ति बनाकर नेताजी को आदर नहीं दिया जा सकता है। नेताजी केवल बंगाल के नहीं बल्कि देश एवं पूरे विश्व भर के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में योजना कमीशन बनाई जाएगी। मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद योजना कमीशन को हटाकर नीति आयोग का गठन किया है जो कि बेहद लज्जा जनक है। जो धर्म के नाम पर देश को भाग करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें कहूंगी कि कृपया करके नेताजी, रविंद्रनाथ एवं विवेकानंद को पढ़ कर देखिए। बंटवारा करके व भाग करके राष्ट्रीयता नहीं दिखाई जा सकती। मैं जानना चाहती हूं कि गांधीजी किसे प्रेम करते थे? उसको लेकर चर्चा करने की जरूरत है। स्कूल के पाठ्य पुस्तकों में देश प्रेम का इतिहास पढ़ाया जाए। अमर ज्योति को बुझा कर नेता जी की मूर्ति बैठाकर सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें