असम में हाई स्कूल की परीक्षा की तारिख तय - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में हाई स्कूल की परीक्षा की तारिख तय



गुवाहाटी। असम सरकार ने आज 2022 की हाई स्कूल परीक्षा के लिए कार्यक्रमों की घोषणा ऐसे समय में की गयी है जब कोरोना की स्थिति राज्य में जटिल होती जा रही है। हाई स्कूल की परीक्षा और असम उच्च मदरसा परीक्षा 15 मार्च से आरंभ होगी।

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सेबा) ने शुक्रवार को पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों परीक्षाएं 31 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा दो खंडों में सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा सुबह 09 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर परीक्षा दोपहर 01.30 बजे शुरू होगी और शाम 04.30 बजे समाप्त होगी। प्रायोगिक परीक्षा आगामी 04 मार्च और 05 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें