स्वास्थ्य मंत्री ने की राज्यों के साथ बैठक, वैक्सीनेशन और अन्य तैयारियों पर चर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वास्थ्य मंत्री ने की राज्यों के साथ बैठक, वैक्सीनेशन और अन्य तैयारियों पर चर्चा



नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से कोरोना के बढ़ते संकट पर चर्चा की। बैठक में नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए राज्यों की तैयारियां और किशोरों के लिए तीन जनवरी से शुरू किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। इनसे प्राप्त अनुभवों का इस्तेमाल कर हमें ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ अपने प्रयासों को मजबूत करना चाहिए। बैठक में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और फंड से जुड़ी राज्यों की जरूरतों पर चर्चा की गई। राज्यों को परामर्श दिया गया कि वह कोवीन ऐप के माध्यम से अपनी वैक्सीन जरूरतों की जानकारी जिला अनुसार साझा करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें