टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा



-सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज नबंर वन


नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,11,012.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। इस दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का मार्केट कैप नीचे आया है।

समीक्षाधीन हफ्ते में टीसीएस की बाजार हैसियत 24,635.68 करोड़ रुपये उछलकर 13,82,280.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 22,554.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 14,391.25 करोड़ बढ़कर 5,54,444.80 करोड़ और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,934.61 करोड़ उछलकर 7,94,714.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह एचडीएफसी का मार्केट कैप 9,641.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,68,480.66 करोड़ रुपये पर और विप्रो का बाजार पूंजीकरण 9,164.13 करोड़ रुपये उछलकर 3,92,021.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 8,902.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,13,973.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 7,575.11 करोड़ बढ़कर 4,21,121.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 3,212.86 करोड़ बढ़कर 4,10,933.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि इस रुख के उलट आरआईएल का मार्केट कैप 2,772.49 करोड़ की गिरावट के साथ 16,01,382.07 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें