न्यू दोमोहिनी ट्रेन हादसे में सहायता के लिए आगे आए सामाजिक संगठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

न्यू दोमोहिनी ट्रेन हादसे में सहायता के लिए आगे आए सामाजिक संगठन




जलपाईगुड़ी --बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस के न्यू दोमोहिनी स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ समय पश्चात ही विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता राहत कार्य के लिए निकल पड़े थे। इस कड़ी में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सिलीगुड़ी एवं घटनास्थल के आसपास की सभी शाखाओं के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लग गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के अटेंडेंट शंकर ने टेलीफोन पर राइस प्लस को बताया घटना के आधे घंटे बाद ही मारवाड़ी युवा मंच एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता राहत और बचाव कार्य के लिए वहां पहुंच गए थे और सरकारी राहत और बचाव दल को सहयोग देने में जुट गए थे ।इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल प्रदेश महेश्वरी सभा के सदस्य भी राहत सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रदेश महेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाहेती, प्रदेश मंत्री रविंद्र डागा, प्रदेश अर्थमंत्री श्यामसुंदर सोनी , प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप लखोटिया के नेतृत्व में राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। इसी तरह सुशील ओझा के निर्देशन में विप्र फाउंडेशन सिलीगुड़ी के कार्यकर्ता भी राहत सामग्री लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।कूचबिहार के प्रदीप दूगड़ ने भी अपने नंबर जारी करते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की व्यवस्था एवं सहयोग के लिए वो सक्रिय है। मारवाड़ी समाज की सामाजिक संगठनों की एंबुलेंस व अन्य गाड़ियां भी घटनास्थल पर अपने कार्य में व्यस्त हो गई थी। इसी तरह अलीपुरद्वार एवं सिलीगुड़ी में भी मेडिकल सेवाएं सक्रिय हो गई।

दुर्घटनास्थल पर मारवाड़ी युवा मंच की टीम भी उपस्थित है। आपातकालीन राहत के लिए कॉल करें:

8016552555 बिशाल
7718716626 सुशील
7679199770 रुनित
9775997361 आदित्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें