अमित नागोरी
गोलाघाट जिले में पुनः कोरोना के मामले बढ़ने से खतरे की घण्टी बजने लगे गयी है । आज पुनः 31 कोरोना के मामलों से जिले में सक्रिय मामले 153 हो गये है । इनमे बोकाखात से 10 , शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल के 7 , मिसामरा के 2 , सरूपठार से 1 , सरिंगिया 2 और के बी आली से 3 , और आर टी पी सी आर के 6 मामले है । वही स्थानीय लोग में अभी भी बिन्दास रवैया देखा जा रहा है और मास्क आदि बिना पहन कर घूमते देखा जा रहा है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें