दयानंद सिंह
मोरानहाट। डिब्रुगढ़ जिला के मोरान-फटिकासुआ गांव की निवासी हेमप्रभा सुतिया ने चार वर्षों के अथक प्रयास से हथकरघा पर गुणमाला,नामघोषा और श्रीमद् भागवत का संस्कृत और अंग्रेज़ी भाषा में बुनाई की है।असम सरकार ने 24 जनवरी को गुवाहाटी स्थित कलाक्षेत्र के सभागार में असम गौरव सम्मान पुरस्कार से नवाजा।आज सम्मान लेकर अपने गृह लौटने पर गायन-बायन के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।मोरान राजस्व अधिकारी डा.संगीता शर्मा ने फुलाम गमछा से उनका अभिनंदन किया ।महिलाओं ने आरती उतारी।स्थानीय संगठनों ने उनका अभिनंदन किया।घर पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए असम गौरव हेमप्रभा सुतिया ने कहा कि आपलोगों के आशीर्वाद और सहयोग के कारण आज मैं इस मुकाम पर पहुंची।यह सम्मान मेरा नहीं गांव और समाज का है। उन्होंने असम सरकार के प्रति आभार जताया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें