होजाई में अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची-2022 को लेकर जिला उपायुक्त ने आयोजित किया संवाददाता सम्मेलन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची-2022 को लेकर जिला उपायुक्त ने आयोजित किया संवाददाता सम्मेलन



निखिल‌ कुमार मुंदड़ा

होजाई। होजाई जिले के उपायुक्त अनुपम चौधरी व चुनाव अधिकारी जंगमीर रोंहंग्पी ने आज‌ जिला मुख्यालय शंकरदेवनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के तीनों विधानसभा समष्टी की अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची-2022 जारी कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि होजाई जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 704932 है। जिसमें से 360163 पुरुष, 344759 महिलाएं और तीसरे लिंग के 10 हैं। वही, उपायुक्त ने‌ जिले के लमडिंग में कोविड 19 के मामलों में वृद्धि के संदर्भ में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की कोई बात नहीं है‌ परंतु उन्होंने लोगों से मास्क पहनने व‌सामाजिक दूरी बनाए रखने और हाथों को निरंतर सैनिटाइज करने का अनुरोध किया जिससे कोविड को नियंत्रण में रखा जा सके साथही ​​उपायुक्त अनुपम चौधरी ने लोगों से सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का भी आग्रह किया। गौरतलब है, अंतिम मतदाता सूची 2022 में, 90 नं जमुनामुख विधानसभा समष्टी में 115640 पुरुष हैं, 109282 महिलाएं हैं और 4 तीसरे लिंग हैं; 91 नं में होजाई विधानसभा समष्टी 135672 पुरुष, 130611 महिलाएं और 4 तीसरा लिंग हैं और 92 नंबर लमडिंग में विधानसभा समष्टी 108851 पुरुष, 104866 महिलाएं और 2 तीसरा लिंग हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें