अरुणा अग्रवाल
जब्द किये गये वाहन में लगी आग
असम के बीच से होकर बाहरी राज्यों में अरूणाचली शराब की अवैध तस्करी चालू है। इसी बीच कामरूप जिले के रंगिया में एक सनसनीखेज घटना घटित हुई है। रंगिया पुलिस ने बीते मंगलवार को 210 कार्टून अरुणाचली शराब जब्त की। इस सिलसिले में रंगिया पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जोकि वाहन द्वारा अरुणाचली शराब बिहार की ओर ले जा रहा था। इस दौरान एक वाहन संख्या (RJ 23-GA-2141) को भी जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब के डिब्बों को ले जाने के लिए किया जा रहा था। वहीं रंगिया थाने के सामने खड़े जब्द किये गये इस वाहन में रात्रि को आग लग जाने की घटना सामने आयी है। आशंका की जा रही है कि आग सॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है। दूसरी ओर बदमाशों द्वारा इसे जलाने का संदेह किया जा रहा है। रंगिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। रंगिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें