जेसीआई गुवाहाटी ने कई कार्यकर्मों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई गुवाहाटी ने कई कार्यकर्मों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया




जेसीआई गुवाहाटी ने कई कार्यक्रम को करते हुए जलाराम बप्पा आश्रम (आमबाडी) में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस की शुरुआत की। देशभक्ति के गीत गाते हुए बच्चों को खाद्य सामग्री (हर्बल), स्टेशनरी का सामान और मास्क वितरित किए गए।नयी और दान की गई पुस्तकों और खिलौनों की मदद से पुस्तकालय एवं शैक्षिक खिलौना स्टेशन की स्थापना और उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जेसीआई क्षेत्र 25 के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निशांत पहाड़िया ने किया। पौधों का वितरण और पौधरोपण अभियान भी किया गया।इसके बाद बद्रीदास स्कूल में पौधरोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर एक बाड़ भी बनाई गई।

साथ ही लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जहां जेसीआई गुवाहाटी के सदस्यों, गुवाहाटी हवाई अड्डे के कर्मचारियों और सीआरपीएफ जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान से पहले ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन जैसे मापदंडों की जांच की गई।

हवाई अड्डे पर एक और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और अधिकारियों को कई पौधे भी उपहार में दिए गए।
उत्पल बरुआ (मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी), रूमा देवी केओत
(हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन), सैयद इमरान रिज़वी (टर्मिनल मैनेजर), माणिक निगम (हेड आईटी), पुलक चक्रवर्ती (हेड ई एंड एम), अजहर यूसुफ (हेड क्वालिटी) और अन्य एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा रक्तदान का समर्थन किया गया।

परियोजनाओं का संचालन जेसीआई गुवाहाटी अध्यक्ष सोनिया सारडा ने किया। सचिव रोशनी बैद, कोषाध्यक्ष राहुल चमरिया, मेंटर रमेश चंडक, रश्मी खाटूवाला, पंकज गुप्ता, दीपक भजनका, नेहा जैन, मोली अग्रवाल, रेखा सरावगी और जेसीआई गुवाहाटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।जूनियर जेसी विंग जेसीआई गुवाहाटी स्पार्कल्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें