गुवाहाटी--अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा साध्वी प्रमुखा श्रीकनकप्रभाजी के पच्चासवें मनोनयन दिवस पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रतियोगिता एवं कथानक दृश्यांकन का आयोजन स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का संगान किया गया।साध्वी प्रमुखा श्री जी के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का कुशल संयोजन मंत्री सुशीला मालू ने किया।मंडल की अध्यक्ष मंजू भंसाली ने अपने वक्तव्य में सभी का स्वागत किया। उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा छाजेड़ ने एक कविता के माध्यम से प्रमुखा श्री जी को अभिवंदना की।कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया।प्रथम चरण मे भाषण प्रतियोगिता व द्वितीय चरण मे -कथानक दृश्यांकन।महिला मंडल की बहनों एवं कन्या मंडल ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक विद्या कुंडलिया एवं कविता बांठिया थी। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉक्टर सारिका दूगड़, द्वितीय स्थान संध्या कोठारी, तृतीय स्थान कांता बच्छावत एवं चतुर्थ स्थान ज्योति नाहटा ने प्राप्त किया।शेष सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दूसरे चरण में मंडल की बहनों द्वारा पुरानी ढाल का संगान किया गया। तत्पश्चात बहनों द्वारा ''कैसे बनी कला प्रमुखा श्री कनकप्रभा''पर एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई ।बहनों की सराहनीय उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल हुआ।जनसंपर्क सचिव स्वेता सिंघी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें