जेसीआई गुवाहाटी हुनर और हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमृत भोग भंडारा के साथ मिलकर 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई गुवाहाटी हुनर और हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमृत भोग भंडारा के साथ मिलकर 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया



जेसीआई गुवाहाटी हुनर और हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमृत भोग भंडारा के साथ मिलकर 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया। हुनर अध्यक्ष ईशा गंगवाल ने स्वागत भाषण व शुभकामना संबोधन दिया।जेसीआई क्षेत्र 25 के पुर्व अध्यक्ष राजेश गंगवाल,क्षेत्रीय प्रशिक्षण निदेशक अमित पाटनी , हुनर अध्यक्ष ईशा गंगवाल और हरियाणा चैरिटेबल के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, अमृत भोग भंडारा के भागचंद जैन के आलावा अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर झंडारोहण किया। इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई गुवाहाटी हुनर के बच्चों द्वारा किया गया। जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस अवसर पर अमृत भोग भंडारा के भागचंद जैन और विशिष्ट समाजसेवी हरिओम गोयल को हुनर की सदस्यता दिलाई गई । कार्यक्रम संयोजक रोहित जैन ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन किया ।जेसीआई गुवाहाटी हुनर के मंत्री पारस सराफ, कोषाध्यक्ष विकास गंगवाल, राहुल वर्मा ,रागिनी जैन ,ज्योति जैन,सोना जैन, दीपक जैन, खुशबू जैन , निशांत पहाड़िया, प्रसन्न अग्रवाल के अलावा सभी मेंबरों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें