छत्रीबाडी स्थित ब्राह्मण भवन में विप्र युवा द्वारा 73 वा गणतंत्रता दिवस मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्रीबाडी स्थित ब्राह्मण भवन में विप्र युवा द्वारा 73 वा गणतंत्रता दिवस मनाया गया



नगर के छत्रीबाडी स्थित ब्राह्मण भवन में विप्र युवा द्वारा 73 वा गणतंत्रता दिवस का पालन बड़े ही जोश के साथ मनाया गया। वरिष्ठ समाज सेवी अनिल रिणवा ने सभी उपस्थित युवा सदस्यो के साथ तिरंगा फहराया गया एवं राष्ट्रीय गान गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए एक दूसरे को बधाईयाँ दी गयी। संगठन अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी संगठन के युवाओं द्वारा बड़े ही जोश से आज़ादी का यह त्योंहार मनाया गया और इस अवसर पर कुछ माह पूर्व संगठन द्वारा आयोजित संगठन के सदस्यों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जहाँ अनिल रिणवा द्वारा विजेता टीम को चांदी के सिक्के सप्रेम भेंट दिए जाने का एलान किया गया था। अनिल रिणवा द्वारा सिक्के विजेता टीम के सदस्यो के बीच वितरित किया गया। इस आशय कि जानकारी संगठन के प्रचार सचिव प्रवेश मिश्रा द्वारा दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें