कांग्रेस समिति हेलाकांडी ने मुख्यमंत्री परिवार द्वारा भूमि घोटाला की जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कांग्रेस समिति हेलाकांडी ने मुख्यमंत्री परिवार द्वारा भूमि घोटाला की जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया

 



मदन सिंघल

असम के मुख्यमंत्री के परिवार के स्वामित्व वाले 'आरबीएस रीयलटर्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा बड़े पैमाने पर भूमि घोटाले के खिलाफ कांग्रेस भवन हैलाकांडी में, हैलाकांडी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस मीट मैं ,कांग्रेस ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा इस मामले की कड़ी जांच की मांग की जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला है। पूर्व मंत्री वाजिद अली चौधरी और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव रॉय को प्रेस मीट के पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया था श्री भूपेन बोरा,अध्यक्ष असम प्रदेश कांग्रेस ने विशेष रूप से भेजा I प्रेस मीट में उपस्थित अन्य लोग अमीनुर राशिद चौधरी, समसुद्दीन बोर्लोस्कोर, इशाक अली और अन्य थे। जीरो टॉलरेंस और सुशासन की बात करने वाले सीएम के खिलाफ असम के लोगों की आवाज कांग्रेस उठा रही है।

फिर इस मुद्दे पर तत्काल जांच के लिए असम के राज्यपाल के लिए डीसी हैलाकांडी को एक ज्ञापन सौंपा गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें