अच्छी खबर: बंगाल में घट रहे है कोरोना के मरीजों की संख्या - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अच्छी खबर: बंगाल में घट रहे है कोरोना के मरीजों की संख्या



कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर घटने लगा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां नियमित तौर पर कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या घटकर नौ हजार पर पहुंची है।


हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 72 हजार 738 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से नौ हजार 154 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य भर में महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 लाख 49 हजार 74 हो गई है। इनमें से 17 लाख 93 हजार 993 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 19 हजार 112 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ्य हुए हैं। इसके अलावा 35 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हजार 265 पर पहुंच गई है। बाकी एक्टिव मरीजों की संख्या में नौ हजार 993 की कमी हुई है और कुल एक लाख 34 हजार 816 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। अब तक कुल दो करोड़ 26 लाख 23 हजार 946 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें