दयानंद सिंह
मोरानहाट। आजकल जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में घुसपैठ करना आम बात है।ज्यादातर जानवर खाद्य की तलाश में गांव-शहर में प्रवेश करते हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह से मोरान शहर के पास दलपा ,आओफुलिया ,बरपथार और नलिनीपाम इलाके में एक मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ आतंक मचा रखी है।शाम होते ही लोग दरवाजा बंद कर लेते हैं।अभी तक ग्रामीणों ने दो बच्चों को देखा है।हर एक दिन छोड़ बकरी या बछड़ा तेंदुआ का निवाला बन जाता है ।वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर गांव वालों ने डिजिटल मिडिया के माध्यम से प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की।ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए कहीं एक स्थान पर नहीं रहते हैं, शिकार अलग अलग इलाके में करते हैं और कभी कभी घर से पशुओं को उठा ले जाते हैं।लोगों ने जल्द बन विभाग से पिजड़े की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें